केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) राजेन्द्र शुक्ल और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने, रोगी संतुष्टि बढ़ाने और प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा कर निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने दवाओं के कड़े नियमन पर बल देते हुए निर्देश दिए कि निर्माण से लेकर वितरण तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने रोगी संतुष्टि, नियामक अनुपालन तथा पर्यवेक्षण को मिशन मोड में लेने पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ
सास-बहू से देवरानी-जेठानी तक: रिश्तों की साझेदारी से खिल रहा ग्रामीण पर्यटन
मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी

















