स्मारिका का किया वर्चुअल विमोचन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सतना में आयोजित सेवा निवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघमध्यप्रदेश के त्रिवार्षिक अधिवेशन में भोपाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने संघ की मांगों को शासन स्तर पर गंभीरता से रखने और समाधान का भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही नए वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संघ की स्मारिका इंजीनियर्स जर्नल” का वर्चुअल विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री  प्रतिमा बागरीसतना नगर निगम के महापौर श्री योगेश ताम्रकारराष्ट्रीय साहित्य परिषद के कोषाध्यक्ष इंजी. के.के. गर्ग सहित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. उमेश दुबेसंघ के संरक्षक इंजी. पवन तिवारीकोषाध्यक्ष आर.एम. सिन्हाउप प्रांताध्यक्ष इंजी. आर.बी. नामदेवइंजी. प्रदीप बक्शी सहित प्रदेश भर से आए संघ के प्रतिनिधिपदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंता उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

12:20
WhatsApp Icon Telegram Icon