मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की नगरीय निकायों की जिम्मेदारी है कि वे अधोसंरचना विकास के प्रत्येक कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें। केवल काम की संख्या नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता और स्थायित्व से अपनी पहचान बनायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय विकास और ग्रामीण विकास विभाग को आपसी समन्वय से “अर्बन–रूरल क्लस्टर” की अवधारणा पर काम करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खजुराहो स्थित कन्वेंशन सेंटर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ
सास-बहू से देवरानी-जेठानी तक: रिश्तों की साझेदारी से खिल रहा ग्रामीण पर्यटन
मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी

















