प्रदेश की नीतियों से बढ़ रहा है निवेश और निर्यात: मुख्य सचिव जैन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने कहा कि प्रदेश की नीतियों से निवेश, नवाचार और निर्यात, मध्यप्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र, लॉजिस्टिक व्यवस्था में लगातार सुधार, निर्यात को समर्थन देने वाली संरचनाएँ और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ये सभी मध्यप्रदेश को भारत के उभरते विकास मार्ग के रूप में स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश ने औद्योगिक विकास एवं निवेश फ्रेंडली माहौल बनाने के लिये 18 नई नीतियां बनाई हैं। प्रदेश ने टॉप अचीवर्स का दर्जा प्राप्त किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो सिस्टम के साथ ही शासन-प्रशासन का निवेशकों को भर पूर सहयोग मिलता है। आसियान देशों के साथ निवेश बढ़ाने के लिये पर्सन-टू-पर्सन इंटरैक्शन विशेष प्रयास किये जायेंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में आसियान–मध्यप्रदेश व्यापार और निवेश संवाद तथा निर्यात संवर्धन परामर्श 2025 सेमीनार में आसियान देशों के प्रदेश में व्यापार और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आसियान देशों के 11 राजदूतों, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने निवेश पर विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर इंडिया में मलेशिया के हाई कमिश्नर एवं आसियान के चेयर  दातो मुज्जफर शाह मुस्तफा और केन्द्र सरकार के विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  प्रशांत अग्रवाल ने भी विचार साझा किए।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

23:16
WhatsApp Icon Telegram Icon