पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के नेतृत्व में ‘अतुल्य भारत का हृदय’ मध्यप्रदेश ने दुनिया के प्रभावशाली यात्रा और पर्यटन आयोजन, वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट लंदन 2025 में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश पैवेलियन का उद्घाटन यूनाइटेड किंगडम में भारत के उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे ने किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. इलैयाराजा टी और ट्रैवल और टूर ऑपरेटर मौजूद थे। डब्ल्यूटीएम वैश्विक पर्यटन उद्योग के पेशेवरों के लिए एक प्रमुख B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) मंच है, जहाँ 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, टूर ऑपरेटर और नीति निर्माता पर्यटन के भविष्य को आकार देने के लिए जुटते हैं। यह यूनाइटेड किंगडम में लंदन में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक एक्सेल लन्दन में आयोजित हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें



















