ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली की रात्रि में ग्वालियर स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एम.पी. ट्रांसको) के 132 के.व्ही. सब-स्टेशन, फूलबाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब-स्टेशन से संचालित 33 के.व्ही. फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति एवं उन पर लोड की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रदेश में 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में संलग्न विद्युत कंपनियों के सभी कार्मिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सेवा भावना और कार्यनिष्ठा की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रामाणिक ज्ञान और संदर्भों के लिए पुस्तकों की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी : मंत्री परमार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना की निरंतरता को मंजूरी, 1,740 करोड़ 57 लाख रूपये की स्वीकृति
हिंदुस्तान कोका कोला समूह मध्यप्रदेश में करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण



















