राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। दुग्ध उत्पादकों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है। राजस्व मंत्री वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम टिटोरा में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित टिटोरा के बोनस वितरण समारोह में यह बात कही। उन्होंने समिति के सदस्यों को बोनस का वितरण और अधिक दुग्ध संकलन करने वाले प्रदायकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















