उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विजयादशमी के पावन पर्व पर नेहरु नगर भोपाल स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परंपरागत विधि से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली परंपरा है, जो न केवल शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा भी देता है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करें कार्य, सतत मॉनिटरिंग करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को दी शादी की 41वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएँ
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैन मुनि आचार्य के पावन सान्निध्य में आयोजित भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए सम्मिलित
इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन



















