राजधानी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विकास मालवीय ने कन्याओं की पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, संस्था प्रबंधक सुरेश मालवीय, उप प्राचार्य नीतू दागी, शिक्षक सरोज दुबे, ईशा मालवीय, शिक्षा अहिरवार सहित अन्य शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला

















