मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान रविवार को पीपलीनाका स्थित दिवंगत सब इंस्पेक्टर स्व.  अशोक शर्मा के निवास पहुंचकर दुर्घटना में दिवंगत हुए तीनों पुलिसकर्मी के निधन पर दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सब-इंस्पेक्टर स्व. अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर स्व. मदनलाल निनामा, कांस्टेबल स्व. सुश्री आरती पाल के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर परिजन को सांत्वना दी और ढांढसा बंधाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री शर्मा और निनामा के परिजन को 01-01 करोड़ की राशि और स्व. सुश्री पाल के परिजन को 59 लाख की राशि के चेक प्रदान कियें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभावित परिवारों के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विगत दिनों एक दुखद हादसे में हमारे पुलिस के साथियों का निधन हो गया, यह बड़ी दुखद घटना है। राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। राज्यसभा सदस्य बाल योगी  उमेश नाथ महाराज, विधायक  अनिल जैन कालूखेड़ा,  संजय अग्रवाल,  रवि सोलंकी क्षेत्रीय पार्षद  हेमंत गहलोत उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

01:37
WhatsApp Icon Telegram Icon