मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल त्रिपाठी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एडमिरल त्रिपाठी ने तिरंगा हाथ में लेकर सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर बाबा महाकाल मंदिर का छायाचित्र भेंट किया। एडमिरल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाइट हाउस की प्रतिकृति भेंट की। एडमिरल त्रिपाठी भारतीय नौसेना के सेवारत चार सितारा ध्वज अधिकारी हैं। त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पूरी की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















