कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने संभाग में खाद की उपलब्धता तथा वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि व्यवस्थित ढंग से उपलब्धता के अनुसार किसानों को खाद का वितरण करें ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। कमिश्नर कार्यालय में आमंत्रित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि संभाग में समय से पूर्व वर्षा होने से किसानों ने बोनी कर दी है और उन्हें खाद की आवश्यकता भी है। संभाग के डबललाक में उपलब्ध खाद को किसानों के मध्य वितरित किये जाने के लिये व्यवस्था बनाकर वितरण करायें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि जरूतमंद सभी किसानों को खाद मिल सके। कमिश्नर ने बैठक में ही भोपाल से खाद की उपलब्धता के लिये फोन से मांग की तथा रीवा व सतना जिले के लिए दो-दो रैक भेजने की अनुरोध किया
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की सिंहस्थ 2028 के संबंध में हुई कार्यशाला
इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर निर्मित किया गया है नैवेद्य लोक
बाबा श्री महाकाल की नगरी से देश, प्रदेशवासियों को दी चेटीचंड महापर्व की मंगलकामनाएं
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















