जनपद शिक्षा केंद्र गोहपारू में विभिन्न शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 6 से 14 वर्ष तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर के उपरांत चिंहित विद्यार्थियों को उपकरण वितरण किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर के विशेषज्ञों द्वारा व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, वैशाखी, एल्बो क्रय, ब्रेल स्लेट, ब्रेल किट, एमएसआईईडी किट, हियरिंग ऐड, सीपी चेयर, बड़ा रोलेटर आदि उपकरणों का वितरण कर उनके उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उपकरण वितरण शिविर में जनपद सदस्य गोहपारू सैलजा सिंह, सरपंच दलवीर सिंह, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
सम्बंधित ख़बरें
विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी आपसी समन्वय से समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन : मंत्री सारंग



















