विन्ध्य की पर्यटन संभावनाओं को अवसर में बदलेगा कॉन्क्लेव

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवीन सर्किट हाउस रीवा में 26 और 27 जुलाई को रीवा में आयोजित पर्यटन कॉन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कॉन्क्लेव में विन्ध्य के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पर्यटन से जुड़े होटल उद्योग, वाहन उद्योग, सांस्कृतिक तथा सामाजिक संगठन, टूर आपरेटर्स, टूरिस्ट गाइड आदि भी इसमें शिरकत करेंगे। पर्यटन के विकास से विन्ध्य में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। कॉन्क्लेव में दूसरे दिन पर्यटन के विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर विचार मंथन किया जाएगा। इसमें कालेज के पर्यटन विभाग के प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों को भी शामिल करें। कॉन्क्लेव में 500 से अधिक डेलिगेट्स रीवा आ रहे हैं। हम ऐसी व्यवस्था करें कि इनके मन में स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक रीवा की छवि इनके साथ जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नगर की साज-सज्जा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में सुरम्य प्राकृतिक स्थल, मनोहारी जलप्रपात, भव्य मंदिर और ऐतिहासिक इमारते हैं। विन्ध्य में कई टाईगर रिजर्व और अभ्यारण्य पर्यटन के बड़े केन्द्र हैं। यहाँ की प्रचुर वन संपदा, नदियाँ और अन्य प्राकृतिक स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। विन्ध्य में मैहर में माँ शारदा माता का मंदिर, चित्रकूट धाम, देवतालाब और रीवा के शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था के केन्द्र हैं। आज विन्ध्य में चारों ओर फोरलेन सड़कें, रेलवे और हवाई सेवा की उपलब्धता है। अच्छे होटलों का तेजी से विकास हो रहा है। विन्ध्य शीघ्र ही पर्यटन में तेजी से विकास करेगा। रीवा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। यह दो दिवसीय पर्यटन कॉन्क्लेव विन्ध्य में पर्यटन को नया आयाम देगी।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

09:14
WhatsApp Icon Telegram Icon