कोटा हाईवे पर ग्रामीणों का चक्काजाम,सड़क नहीं बनने से थे नाराज, 3 घंटे तक बंद रहा हाइवे

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

श्योपुर के प्रेमसर से बिट्टलपुर गांव तक सड़क निर्माण मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रेमसर गांव में श्योपुर-कोटा हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, यह जाम करीब तीन घंटे तक चला, बिट्टलपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमसर गांव से बिट्टलपुर गांव तक की सड़क वर्षों से खराब है. बरसात में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है. इससे स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या से प्रशासन से लेकर स्थानीय नेताओं को अवगत भी करा दिया लेकिन प्रशासन और नेताओं के द्वारा केवल उन्हें आश्वाशन के अलावा कुछ दिया, जाम की सूचना मिलने बाद मौके पर देहात थाना पुलिस और एसडीएम बी एस श्रीवास्तव ने पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और उन्हें समझाइश देते हुए बताया की वर्तमान में सड़क पर मरम्मत करवा देंगे और जल्दी ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियो से बात करके प्रस्ताव बनवाकर भेजा जाएगा इसके बाद ग्रामीण जाम हटाने कों राजी हुए करीब तीन घंटे बाद चक्काजाम हटाया गया

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

11:47
WhatsApp Icon Telegram Icon