21जुलाई 2025 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उज्जैन में धर्म संसद को संबोधित करते हुए कहा कि एक नाम परमात्मा का है जिसमें सारी सृष्टि समाई हुई है। काल सबका नियत है, इसलिए महाकाल हमारी हर श्वास के साथ हमें जीवन भी दे रहे हैं,और हमें यथार्थ से भी परिचित करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए यह भी कहा कि यह धरती केवल आस्था की भूमि नहीं है,बल्कि जीवन के सत्य से साक्षात्कार की भूमि भी है। उन्होंने धर्म संसद के माध्यम से समाज को धर्म, आस्था और कर्म का संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।धर्म संसद में संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों की उपस्थिति रही,समाज के विभिन्न वर्गों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया,
सम्बंधित ख़बरें
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा पर कैबिनेट की मुहर
राजधानी भोपाल सहित आज पुरे देश मे ईद का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा


















