मध्यप्रदेश को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ’एक ज़िला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। राज्य को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में रजत पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आंध्र प्रदेश सरकार के हथकरघा एवं वस्त्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण मंत्री एस सविध द्वारा प्रदान किया गया। राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार रूही खान ने ग्रहण किया। यह सम्मान जिला-स्तरीय उत्पाद उत्कृष्टता और समावेशी आर्थिक विकास के प्रति मध्य प्रदेश की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी एवं गर्व महसूस हो रहा है कि, आज भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ODOP पुरस्कार 2024 में मध्य प्रदेश को राज्य एवं केंद्रीय शासित श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार सभी किसान भाई, शिल्पकार, एवं कारीगरों के एकल प्रयास एवं कुशलता को समर्पित करना चाहता हूँ, जिनकी वजह से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई।
सम्बंधित ख़बरें


















