मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय हॉकी फेडरेशन के सचिव भोलानाथ सिंह ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिंह ने हॉकी स्टिक तथा विशेष जर्सी भेंट की। जर्सी पर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर और नाम अंकित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश में खेल प्रोत्साहन के लिए संचालित योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
छिंदवाड़ा के किसानों ने अपने परिश्रम से खेती में बनाई विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा
शराब माफिया के विरुद्ध निडरता के साथ प्रभावी कार्रवाई करें पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन

















