विस में विधायक राठौर के उपस्वास्थ्य केंद्रों के प्रश्न के उत्तर में डिप्टीसीएम शुक्ल ने दी जानकारी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान भितरवार के विधायक मोहन सिंह राठौर द्वारा उठाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण एवं क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े प्रश्न के उत्तर में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्वालियर जिले में 35 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, जिसमें 17 भितरवार क्षेत्र के लिए है। साथ ही 35 में से 17 भवनों का निर्माण कार्य तो पूर्ण हो चुका है, जबकि 5 भवन निर्माणाधीन हैं और 4 पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं 3 भवनों की स्वीकृति निरस्त की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य कार्यपालन यंत्री के माध्यम से कराया जा रहा है, क्योंकि जिला स्वास्थ्य समितियां इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। साथ ही निर्माण में उपयोग सामग्री की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की गई है और समय-समय पर जांच भी कराई गई है। भितरवार क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं पर मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए भवनों के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और ग्रामीणों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

10:38
WhatsApp Icon Telegram Icon