दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026 में तीसरे दिन भी खिलाड़ियों के बीच उत्साह बना रहा। आज सात मैच हुए, जिनमें 14 टीमों ने जमकर एक दूसरे को अपने खेल कौशल से चुनौतियां उत्पन्न की। इन 24 घंटे में खास बात यह रही कि भोपाल और रीवा की टीमों ने दो दो मैच जीत कर शेष क्रिकेट टीमों पर अपनी बढ़त बनाए रखी। उल्लेखनीय है कि रीवा की टीम पहले भी एक दिन में दो मैच जीत कर अपना दबदबा प्रदर्शित कर चुकी है।
दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026 के तीसरे दिन पहला मैच रीवा और छिंदवाड़ा के बीच हुआ। इसमें रीवा ने 181 रन बनाकर जीत दर्ज कराई। जबकि दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश और भोपाल आमने-सामने हुए। इस मैच में भोपाल ने 9 विकेट और 51 रन से विजय हासिल की। वहीं तीसरे मैच में इंदौर और भोपाल के बीच भिड़ंत हुई। इस रोचक मैच में भोपाल की टीम 261 रन बनाकर विजेता बनी। चौथा मैच उज्जैन और रीवा के बीच हुआ। इसमें उज्जैन को 161 रन के माध्यम से बढ़त हासिल हुई। पांचवें मैच में ग्वालियर और भोपाल आमने-सामने हुए। इस मैच में 130 रन के सहारे ग्वालियर की टीम आगे रही। जबकि उमंग 11 और निदान 11 छठे मैच में एक दूसरे से भिड़े। इसमें 85 रन बनाकर निदान ने जीत दर्ज कराई। सातवां मैच रीवा और छिंदवाड़ा के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर 187 रन बनाकर रीवा विजई घोषित हुआ ।
जैसा कि मालूम ही है राष्ट्रीय स्तर के इस दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव 2026@00 का आयोजन टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और विवेकानंद विधिक केंद्र आदि सहयोगी संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अनेक गणमान्य लोग और खेल प्रेमी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड पहुंचकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। उद्घाटन समारोह को मिलाकर अभी तक विभिन्न क्रिकेट टीमों के बीच 15 मैच संपन्न हो चुके हैं। अग्रिम मुकाबले के लिए बाकी टीमों ने भी भोपाल आकर खेल मैदान में मोर्चा संभाल लिया है। उम्मीद की जा रही है आने वाले समय में और अधिक रोमांचक क्रिकेट मैच देखने को मिलने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें















