उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्वालियर के डबरा स्थित नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने नवग्रह मंदिर का भ्रमण कर दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर अभिनंदन किया और कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका आत्मीय स्वागत किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अभिनेता श्री आशुतोष राणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की भेंट
राज्यमंत्री गौर ने किया निर्माणाधीन 10 लेन सड़क का जायजा
बजट का शत-प्रतिशत उपयोग: अमृत योजना में देश में 7वें स्थान पर मध्यप्रदेश


















