अनावश्यक कबाड़ सामग्री जैसे चैन, तार, गियर, इंजन, बेयरिंग आदि के टुकड़ों से निर्मित लगभग 150 किलो वजनी एवं लगभग 5 फीट ऊँची मध्यप्रदेश के राजकीय पक्षी पैराडाईज फ्लाईकेचर ’’दूधराज’’ की रचना बनाई गई है। रायपुर के कलाकार श्री जितेन्द्र साहू एवं उनकी टीम द्वारा इस अदभुत रचना को तैयार किया गया है। स्क्रेप से बनाई गई इस रचना को माहिष्मती घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शित करने की तैयारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की जा रही है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को माहिष्मती घाट पहुंचकर इस रचना को स्थापित किए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, सीएमओ गजानंद नाफड़े सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
वैदिक घड़ी की डिजिटल गूँज: 78 लाख+ लोगों तक पहुँची भारतीय कालगणना की पहचान
प्रकृति अनुकूल स्थापत्य हमारे वास्तु का है आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जबलपुर के बरगी बांध से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कभी भी कर सकते गेहूं उपार्जन केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण
जलूद सोलर प्लांट राष्ट्रीय उपलब्धि है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















