विजयपुर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान शुरू

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

सोमवार से श्योपुर जिले के विजयपुर नगर में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें नगर इकाई विजयपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं से संपर्क करके उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। और सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राएं भी इस संगठन से जुड़ने के लिए इस सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें विद्यार्थी परिषद नगर इकाई विजयपुर के अध्यक्ष विनोद धाकड़, नगर उपाध्यक्ष खरवेन्द्र शर्मा, नगर प्रमुख अविनाश शर्मा, नगर मंत्री अभय बैरागी, भाग प्रमुख राहुल बैरागी, प्रियांशु बैरागी, ऋषभ गोयल आदि कार्यकर्ता भी इस सदस्यता अभियान में छात्र-छात्राओं को जगह-जगह शैक्षणिक संस्थानों पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

17:44
WhatsApp Icon Telegram Icon