संभागायुक्त धनंजय सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टर्स से शासन के कार्यक्रम एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने अभियान के तौर पर कम प्रगति वाले राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त द्वारा राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा से प्रकरणों के निराकरण में गुणात्मक सुधार हुआ है। बैठक में विशेष रूप से आरबीसी 6(4) के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बाढ आपदा प्रबंधन की तैयारियां, शुद्ध पेयजल, सीएम हेल्पलाईन, सीपी ग्राम, सीएम मॉनिट एवं सीएस मॉनिट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। संभागायुक्त ने कहा कि पर्वो एवं त्यौहारों के दौरान आवश्यक कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। वीसी में संभागायुक्त ने कहा कि लंबित विभागीय जांच, अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण की दिशा में तत्परता पूर्वक कार्य किया जाये। उन्होंने मानक खाद, बीज,उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए
सम्बंधित ख़बरें



















