मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 13 जुलाई 2025 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम कोरकोट्टी में बारह जुलाई दो हजार नौ को हुए माओवादी हमले में पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे सहित उनतीस पुलिस जवानों को कल श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिले के रक्षित केन्द्र के साथ ही थाना, चौकी और कैम्प में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश सुषमा सावंत, राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पौधारोपण भी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
SINGRAULI NEWS: जियावन थाना प्रभारी की लापरवाही पर उठे सवाल — डीजीपी से हस्तक्षेप की मांग, एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला 4 लाख की चोरी का सुराग
सबका विकास हमारा संकल्प, हर वादा करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवाओं के लिए हर क्षेत्र में हैं अवसर और संभावनाएं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में डिजिटल बदलाव का ग्लोबल लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश



















